MP में चुनावी वर्ष में कर्मचारियों को भी मिलेगा तोहफा !


MP में चुनावी वर्ष में कर्मचारियों को भी मिलेगा तोहफा !

प्रदेश के कर्मचारियों को साधने के लिए जल्द ही कई घोषणाएं की जा सकती हैं। इसमें महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने के साथ लिपिक संवर्ग को चार स्तरीय वेतनमान और पदनाम दिया जा सकता है। संविदा, पंचायत और रोजगार सहायकों की मांग को लेकर वित्त विभाग विचार कर रहा है। कर्मचारी आयोग ने पेंशन नियम में भी परिवर्तन प्रस्तावित कर दिया है।

MP सरकार का बड़ा फैसला: नगर पालिकाओं के इंजीनियरों की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियां हुई दोगुनी

बता दें कि राज्य में सभी संवर्गों के साढ़े सात लाख नियमित कर्मचारी और साढ़े चार लाख पेंशनर हैं। सवा दो लाख संविदा कर्मचारी 20 प्रतिशत पदों पर नियमित करने के साथ सौ प्रतिशत वेतन देने, 22 हजार रोजगार सहायक मानदेय में वृद्धि और पंचायत सचिव पद पर समायोजन करने की मांग कर रहे हैं। लिपिक संवर्ग के 60 हजार से अधिक कर्मचारी चौथे समयमान वेतनमान और पदनाम देने को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Vidhan Sabha Election 2023) से पहले कर्मचारियों को भी तोहफा मिल सकता है। महंगाई भत्ता बढ़ाने से लेकर वेतनमान में सुधार संभव है। इससे लिपिक संवर्ग के 60 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। चौथे समयमान वेतनमान के साथ पदनाम दिया जा सकता है।

प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) चौहान सभी वर्गों को साधने में जुटे हैं। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana), युवाओं के लिए सीखो कमाओ योजना (Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana) लागू की जा चुकी है। वहीं किसानों को ऋण ब्याज माफी देने के बाद अब सरकार की नजर कर्मचारियों पर है।

 


By - sagar tv news

19-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.