हिट एंड रन का मामला, 8 साल के मासूम की मौत, पति पत्नी घायल


 

हिट एंड रन का मामला, 8 साल के मासूम की मौत, पति पत्नी घायल

ग्वालियर शहर में एक हिट एंड रन (Hit and run) का मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़े एक्टिवा पर सवार परिवार के तीन लोगों को पीछे से तेज रफ्तार एक कार उन्हें जोरदार टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद आरोपी कार (Car) चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई।

इस पूरी घटना में पति पत्नी और एक मासूम बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कल देर रात 8 साल के मासूम बेटे ने अस्पताल (Hospital) में इलाज के दौरान दम तोड़ (Dead) दिया। घटना 10 दिन पुरानी बताई जा रही है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार से आरोपी कार चालक की तलाश करने में जुटी है


कि 10 दिन पहले मुरैना जिले के रहने वाले विक्रम सिंह राठौर अपनी पत्नी और 8 वर्षीय मासूम बेटे अथर्व को लेकर अपनी ससुराल पुरानी छावनी ग्वालियर आए हुए थे। रात को पिंटू पार्क से अपनी बहन के यहां से नई एक्टिवा गाड़ी का पूजा करा कर वापस अपनी ससुराल जा रहे थे तो उन्होंने भिंड रोड पर सड़क किनारे अपनी गाड़ी रोक लिया। जैसे ही उन्होंने अपनी एक्टिवा को सड़क किनारे रोका।


उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए घसीटते ले गई। इस घटना में घायल विक्रम सिंह का बड़ा बेटा अथर्व राठौर की हालत गंभीर थी और लगातार आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था, लेकिन कल देर रात मासूम अथर्व की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है। जानकारी विजय भदौरिया, DSP ग्वालियर ने दी।


By - sagar tv news

19-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.