कांग्रेस नेता ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को कहा नालायक बोले- कांग्रेस सरकार बनने पर सिखाएंगे सबक


 

 

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले निवाड़ी जिले के प्रभारी और कांग्रेस नेता दामोदर यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने अधिकारियों को ‘नालायक’ कह दिया। साथ ही कहा कि हमारी सरकार आने के बाद इन्हें सबक सिखाएंगे। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तक को मच्छर बता दिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता दामोदर यादव कमलनाथ की संदेश यात्रा लेकर निवाड़ी-ओरछा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए मोबाइल में एक फोटो दिखाते हुए कहा कि “यह कल सतना में हुए आरएसएस के कार्यक्रम का एक फोटो है।

 

इस फोटो में सतना कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं और आरएसएस के ध्वज को प्रणाम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को मैं नालायक नहीं कहूं तो क्या कहूं। शपथ लेकर जनता की सेवा के लिए बैठे है और आरएसएस की बजा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को समझाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री और लोकल विधायक ने भय का वातावरण बनाया है। कांग्रेस वो पार्टी है जो भारत को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से नहीं डरी, तो इन मच्छरों से क्या डरेगी। उन्होंने साफ कहा कि सिंधिया के जाने से हमारी स्थिति मजबूत हुई है। क्योंकि सिंधिया के रहने से पार्षद का टिकट भी सिंधिया के यहां से मिलता था। इसका बड़ा प्रमाण यह है कि इतने सालों में हम ग्वालियर निगम चुनाव नहीं जीते लेकिन सिंधिया के जाने के बाद हम ग्वालियर और मुरैना निगम कांग्रेस जीती है। सिंधिया को भाजपा ने उनकी हैसियत बता दी।


By - sagartvnews

20-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.