शादी से ठीक पहले प्रेमी संग भागी बहन, आहत भाई ने पुतला बनाकर कर दिया अंतिम संस्कार


 

शादी से ठीक पहले प्रेमी संग भागी बहन, आहत भाई ने पुतला बनाकर कर दिया अंतिम संस्कार

पूर्णिमा के टीकापट्टी गांव का है, जहां की एक युवती की शादी उसके भाई ने तय कर दी थी। 11 जून को उसकी शादी होने वाली थी। मेहंदी और संगीत के बाद 10 जून को हल्दी की रस्म पूरी हुई। अगले दिन युवती की बारात आने वाली थी, लेकिन वह रात में प्रेमी संग फरार हो गई। इसके बाद घर में हंगामा मच गया। लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चला, तब युवती के भाई ने थाने में अपहरण का आरोप

लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले में उन्होंने गांव के ही एक युवक को आरोपी बनाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
इसी बीच, सोमवार को युवती दुल्हन के जोड़े में टीकापट्टी थाने पहुंची और अपहरण के मामले को ही फर्जी बता दिया। युवती पुलिस को बताया कि उसे ये शादी मंजूर नहीं थी, इसलिए उसे मजबूरन भागना पड़ा। जिस दिन उसकी शादी होनी थी, (Love Marrige Karne Wali Bahan ka Antim Sanskar) उसी दिन मंदिर में उसने प्रेमी से शादी कर ली। इसके बाद, युवती के भाई की नाराजगी बढ़ गई। भाई ने कहा कि उसके लिए उसकी बहन अब मर गई है। उसने परिजनों के साथ मिलकर पहले अपनी बहन का पुतला तैयार किया और फिर उसकी शव यात्रा निकाली। अर्थी में युवती की तस्वीर भी लगाई गई। अर्थी को श्मशान घाट तक ले जाया गया और फिर पूरे रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार कर दिया गया। भाई का कहना हैं कि अब वह अंतिम संस्कार के बाद श्राद्ध भी करेंगे।

 

जीवन भर के पारिवारिक स्नेह, साथ और सहयोग को धता बताकर एक बहन अपने प्रेमी के पास चली गई। उसे न ही परिवार के लोकलाज का ध्यान रहा और न ही परिजनों के उपकार का। (Love Marrige Karne Wali Bahan ka Antim Sanskar) वही बहन के इस कदम से उसका भाई इतना आहत हुआ की उनसे अपनी बहन के शव का पुतला बनाया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि प्रेमी के संग भागने वाली युवती कि एक दिन बाद ही शादी थी, घर के लोग बारात स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे।

 

 


By - sagar tv news

20-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.