सागर-सुरखी में चढ़ा सियासी पारा,मकानों पर क्यों चला बुल्डोजर,DFO ने बताया || SAGAR TV NEWS ||


 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व वाली सुरखी विधानसभा के रैपुरा गांव में दलितों के मकान ध्वस्त करने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है, मंत्री को घेरने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय से लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ तक ट्वीट कर इसे दलितों पर अत्याचार बता चुके है, वहीं इसी बीच दक्षिण वन मंडल के डीएफओ महेंद्र प्रताप सिंह का बयान सामने आया है,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसमें उन्होंने बताया कि यह लोग वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से काबिज है पिछले 1 साल से इनको हटाने की प्रक्रिया चल रही थी, जिला टास्क फोर्स की बैठक में अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया था ,इसके बाद कार्यवाही की गई, बुधवार को वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने मिलकर यह अतिक्रमण हटाया है, अतिक्रमण हटाने से पहले इन्हें कई बार नोटिस दिया गया पर्याप्त समय दिया गया की स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लेकिन इनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो यह कार्यवाही की गई है,जबकि इसमें पीएम आवास के भी 6 मकान शामिल है ऐसे में सवाल यह उठता है की जब पक्के आवास योजना के तहत मकान बन रहे थे तब वन विभाग क्या कर रहा था,
बता दें कि रैपुरा में करीब 1 दर्जन मकानों पर बुलडोजर चलने के बाद गरीबों के आशियाने छीन लिए गए है,

 

 

 

 

 

 

 

 

कार्यवाही के दौरान उनकी खाने पीने की सामग्री तक नहीं निकालने दी गई, वही पीड़ित परिवारों का कहना है की उन्हें कभी पहले नोटिश नहीं दिया गया सीधे कार्यवाही की गई है, दलित परिवारों के सामने रहने खाने जैसा संकट आ गया है हालांकि मंत्री गोविंद राजपूत के द्वारा उनकी तमाम व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news

22-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.