मध्यप्रदेश की लड़की से कर्नाटक में लव जिहाद, फारुख ने राजू बनकर दिया धोखा ,केस दर्ज


 

देश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं अब एमपी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब राजू बनकर उमर फारुख ने लव जिहाद की वारदात को अंजाम दिया और जैसे तैसे जान बचाकर युवती अपने घर वापस लौटी है। दरअसल मामला एमपी के दमोह से जुड़ा है, जिले की एक युवती प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कर्नाटक के बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने गई। युवती की पहचान वहां एक युवक राजू से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। राजू कई महीनों तक न सिर्फ युवती का शोषण करता रहा बल्कि उसने युवती के सारे दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए, दोनों के अश्लील फोटो वीडियो भी बनाये और लड़की को प्रताड़ित करता रहा।

पीड़ित लड़की ने जब पता किया तो उसके होश उड़ गए। खुद को राजू बताने वाला युवक उमर फारुख निकला जो कि असम राज्य का रहने वाला है। जब लड़की के सामने असलियत आई तो फारुख उसे और परेशान करने लगा, धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने और शादी का दबाव बनाने लगा। जैसे तैसे मौका पाकर युवती बेंगलुरु से दमोह अपने घर आई और परिवार वालो को आप बीती बताई । जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में करने का फैसला लिया। पीड़ित लड़की और उसका परिवार दमोह एसपी से मिला जिसके बाद एसपी ने महिला थाने को निर्देशित किया और पीड़िता ने पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। दमोह पुलिस के मुताबिक लड़की के बयानों के आधार पर मामला दर्ज हुआ है और साफ है कि लड़के ने हिन्दू बनकर लडक़ी को जाल में फंसाया और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था। आरोपी ऊमर फारुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कर्नाटक और असम पुलिस टीम भेजी जा रही हैं ताकि जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में आ सके।


By - sagartvnews

24-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.