MP बीजेपी के वरिष्ठ नेता की अश्लील हरकत ! लड़कियों के साथ फोटो खिंचवाने के बहाने इधर-उधर छूते नजर आए



MP बीजेपी के वरिष्ठ नेता की अश्लील हरकत ! लड़कियों के साथ फोटो खिंचवाने के बहाने इधर-उधर छूते नजर आए

गौरीशंकर बिसेन के वायरल वीडियो पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वीडियो वायरल करना कांग्रेस की घृणित मानसिकता को दर्शाता है. एमपी कांग्रेस का अपने ट्विटर अकाउंट पर बच्चियों के चेहरे दिखाकर उनकी पहचान जाहिर करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई को लेकर हम विधि विशेषज्ञों से राय लेंगे.

कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो वायरल किया है. जिसमें बच्चियों के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान वीडियो में गौरीशंकर बिसेन अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं. बच्चियां इस नेता की हरकत से परेशान नजर आ रही है. वीडियो में साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि बच्चियों की मर्जी के बगैर वे उन्हें अपनी तरफ खींच रहे हैं.

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”भाजपा विधायक, पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरी शंकर बिसेन बच्चियों के साथ शर्मनाक हरकत कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं से बेटी बचाओ.” जिस पर बीजेपी ने भी हमला बोला है.

मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता गौरीशंकर बिसेन किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. बालाघाट में फिर अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह नाबालिग बच्चियों को आपत्तिजनक तरीके से छूते हुए नजर आ रहे हैं.

 


By - sagar tv news

24-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.