कलयुगी माँ ने पहले ली अपने बच्चे की जान फिर खुद की जान भी दे दी !


 

एमपी के सीधी जिले के बमुरी गांव में  एक सौतेली मां का खौफनाक चेहरा सामने आया है। माँ ने सोमवार की सुबह सात वर्षीय मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद जहर खा लिया जहा दोपहर में इलाज  के दौरान उसकी मौत हो गई, जमोडी पुलिस ने पंचनामा- पीएम कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।  जमोडी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बमुरी निवासी सरोज रावत पति सुनील रावत  ने सोमवार की सुबह 7 वर्षीय मासूम अपनी दादी के साथ सोया हुआ था,

 

जैसे ही दादी उठकर बाहर गई उधर मौके की तलाश में बैठी सरोज ने अपने बेटे 7 वर्षीय राजीव रावत की तौलिये से गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली थी लेकिन फंदा टूट गया जिसके बाद घर मे रखे सल्फास जहर खा लिया। जैसे ही इसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी तो तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोपहर को उसने   दम तोड़ दिया है।  बताया गया की सरोज रावत की अभी 4 महीने पहले शादी हुई थी जहां शादी के एक महीने के बाद ही बेटी पैदा हुई थी। सरोज रावत का प्रेम प्रसंग सुनील के साथ था जहां दोनों ने चार महीने पहले शादी के बंधन में बंध गए थे,  घटना के वक्त पति काम के सिलिसिले में बाहर रहता था। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही हैं।

 
 

By - sagartvnews

29-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.