दमोह : विधायक रामबाई बनीं छात्रा, 12वीं की दी परीक्षा, कहा- पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती


 

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित और दबंग पथरिया विधायक रामबाई परिहार आये दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे जनता से जुड़े मुद्दे हो चाहे या फिर विधायक के रंगारंग कार्यक्रमों में प्रस्तुति, लेकिन इन दिनों विधायक रामबाई परिहार स्टूडेंट बनी है और वे पढ़ाई करने में व्यस्त हैं। वे ओपन बोर्ड से कला संकाय से परीक्षा में बैठ रही हैं।

 

परीक्षा के लिए वे दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय जेपीवी स्कूल में अपने निजी अंगरक्षक के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंची। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने पहले यहां के गुरुजनों को मिष्ठान खिलाया और उसके बाद उन्होंने परीक्षा हाल में बैठकर परीक्षा दी। हालांकि इस परीक्षा में उनका एक पेपर छूट गया लेकिन आगामी दिनों में वह पेपर देकर इस परीक्षा को पास कर लेंगी। रामबाई ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें अपने बच्चों से पढाई करने की प्रेरणा मिली।

 

इसके पहले उन्होंने कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की थी और अब वे कक्षा 12 वीं की परीक्षा दे रही हैं। उनके गांव से स्कूल दूर होने के कारण वे केवल आठवीं तक पढ़ाई कर पाई थी। उन्होंने शिक्षा को लेकर कहा कि शिक्षा बहुत आवश्यक है। इसलिए वह पढ़ाई करना चाहती हैं।


By - sagatvnews

04-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.