शादी करने के लिए आठवीं फेल बन गया नकली पुलिसकर्मी, पोल खुलने पर पत्नी ने पहुंचाया जेल


 

फर्जी तरीके से षादी रचाने वाले एक दूल्हे को षादी करना भारी पड गया। षादी के दो दिन बाद ही उसे जेल की हवा खानी पडी। इस मामले में खास बात यह है कि उसकी दूल्हन ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस मामले में बताया जा रहा है

 

कि कोठा गांव में रहने वाले रूपसिंह अहिरवार ने भोपाल में रहने वाली लडकी और उसके परिजनों को बताया था कि वह आरपीएफ में पुलिसकर्मी है उसकी यह बात सुनकर लडकी वाले झांसे आ गए और दोनों की शादी भी हो गई। लेकिन शादी के महज दो दिन बाद ही इस फर्जी पुलिस वाले दूल्हे की पोल दुल्हन के रिश्तदारों ने खोल दी और दुल्हन ने भी देर न करते हुए थाने में षिकायत एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद एसपी ने संभागीय स्तर की टीम बनाकर आरोपी रूप सिंह के गांव कोठा भेजा। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी रूपसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

 

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी रूप सिंह पुलिस की नकली वर्दी का गलत इस्तेमाल भी करता था। वही, एसडीओपी ललित कुमार डांगुर ने बताया कि आरोपी के घर से एक जोड़ी पुलिस वर्दी, कैप, जूते सहित अन्य झूठे दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी रूपसिंह से अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की। आरोपी ने मंडी बामौरा में एक टेलर से पुलिस की वर्दी सिलवाई थी, वहीं कैप, बैच और बेल्ट ऑनलाइन खरीदा था। आरोपी 8 वीं फेल और बेरोजगार है।


By - sagatvnews

05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.