सागर-अभी और रुलाएंगे सब्जियों के दाम,धनिया 200 के पार,मिर्ची भी दे रही टमाटर को टक्कर


 

बारिश का मौसम शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. टमाटर के बाद धनिया भी 200 के पार हो गई है. दूसरी सब्जियां भी लोगों के जेब खाली करा रही हैं. जिसकी वजह से किचन का बजट गड़बड़ा गया है. रसोई में बनने वाली सब्जियों में से टमाटर गायब ही होते जा रहे हैं इतना ही नहीं अभी आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मंडी में सब्जी का धंधा करने वाले पिछले दिनों हुई लगातार बारिश की वजह से जो सब्जियां खेतों में पक कर तैयार हो गई थी या तैयार हो रही थी वो खराब हो गई. सब्जियों पर इस बारिश का काफी ज्यादा असर देखने को मिला है. सब्जियों के फल के साथ ही उनके पेड़ पौधे भी खराब हो गए इसकी वजह से लोकल का टमाटर तो पूरी तरह से खत्म हो गया वही, जो कुछ सब्जियां थी वह भी बर्बाद हो गई

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जो भी सब्जी बाहर से आ रही है वह बहुत महंगी पड़ रही है. क्योंकि इसमें उसकी परिवहन से लेकर रख-रखाव और अन्य तरह का जो खर्च आता है
यही वजह है कि अभी महंगी सब्जियां लोगों की जेब खाली कराती रहेगी. सब्जी का धंधा करने वाले बड़े व्यापारियों का कहना है कि कम से कम 1 महीने तक जब तक नई फसल की पैदावार नहीं आ जाती है तब तक सब्जियों के दाम लोगों को रुलाते रहेंगे.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सागर में इस समय सबसे तेज धनिया का भाव चल रहा है जो 240 रुपए किलो बिक रही है, टमाटर 140 रुपए किलो है, मिर्ची 130 रुपए किलो, परमल 120 रुपए किलो, शिमला 100 रूपए किलो, गिलकी 100 रुपए, गाजर 80 रूपए, भिंडी 60 रूपए, लौकी 60 रूपए किलो, बरबटी 60 रुपए, कटहल 60 रूपए, करौंदा 60 रूपए, पालक 40 रुपए, गोभी का एक पीस 40 रूपए का है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news

05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.