भोपाल पहुंचते ही सीधे उमा भारती से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया जानिए वजह


 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। इसी के चलते भोपाल में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए।

 

बताया जाता है कि इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल एयरपोर्ट से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात करने उनके निवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की और दोनों ही प्रमुख नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। वही जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस मुलाकात के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वे उमा भारती के पास आते रहते हैं। आज भी इसी तरह की ही मुलाकात हुई। हमारी सोच और विचारधारा जनकल्याण के साथ लोक सेवा की है। वहीं उमा भारती ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि, ज्योतिरादित्य मेरे बेटे जैसे हैं। मैं उन्हें बहुत स्नेह करती हूं। उनका हालचाल पूछती रहती हूं।’

 

By - sagatvnews

06-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.