जान जोखिम में डालकर ग्रामीण लकड़ी का पुल बनाकर नाला पार करने के लिए मजबूर


 

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बंधी टपरिया के लोग खतरों से भरा रास्ता अपनी जान जोखिम में डालकर एक लकड़ी का अस्थाई पुल बनाकर नाले को पार करने के लिए मजबूर है ग्रामीण बताते हैं कि हमारे ग्राम टपरिया से आवागमन करनी के लिए सिर्फ एक मात्र यही रास्ता है अगर कोई बीमार हो जाता है तो आज भी एक चारपाई पर लिटा कर एक इस लकड़ी के अस्थाई पुल से नाला पार करके जाना पड़ता है बारिश के समय यह नाला 3-3 दिन तक नहीं उतरता ऐसी स्थिति में महिलाएं पुरुष स्कूली बच्चे बुजुर्ग इसी लकड़ी की अस्थाई पुल से अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार करने के लिए मजबूर रहते हैं

 

बही ग्रामीण बताते हैं कि इस अस्थाई लकड़ी के पुल से नाला पार करते समय कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं लगातार कई वर्षों से शासन प्रशासन से इस नाले के लिए मांग की जा चुकी है लेकिन आज तक किसी ने हम ग्रामीणों की सुध तक नहीं ली वहीं जब तेंदूखेड़ा sdm संघमित्रा गौतम से जानकारी मांगी तो बताया गया है कि इस नाले के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है जैसी अनुमति मिलती है तत्काल कार्रवाई की जाएगी अब देखना होगा कि कब शासन प्रशासन इन ग्रामीणों की सुध लेता है कब इस नाले पर पुल का निर्माण कराता है या ऐसी ही ग्रामीण अपनी जान जोखिम में नाला पार करते रहेंगी


By - sagartvnews

06-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.