प्रेमी ने शराब के नशे में किया प्रेमिका का मर्डर , पुलिस ने किया खुलासा


 

मर्डर के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की जान ली थी। किसी बात के विवाद को लेकर उसने प्रेमिका को कुएं में धक्का दे दिया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। मामला सागर जिले के बंडा पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत पुलिस थाना छानबीला का है।

 

बता दे कि कुछ दिन पहले छानबीला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की डेड बाडी ग्राम इमलाखेडा में बने कुएं में उतरा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब डेड बाडी का पीएम करवाया तो पता चला कि उसकी डेथ पानी में डूबने से हुई है लेकिन उसके चेहरे पर चोटें भी है। इस मामले में पुलिस ने उसके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि शिब्बू उर्फ शिवराज राजपूत का आना-जाना उसके घर में लगा रहता था।

 

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसके बताया कि उसका दो साल से महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था और 8 जुलाई की रात दोनो ने शराब पी और विवाद होने से उसे कुआ में धक्का दे दिया। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर उसे जेल भेज दिया है।


By - sagarttvnews

14-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.