भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल ! खुद को निर्दोष बताते हुए डिप्टी CM से की जांच की मांग


 

 

भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल ! खुद को निर्दोष बताते हुए डिप्टी CM से की जांच की मांग


महाराष्ट्र भाजपा नेता किरीट सोमैया का कथित तौर पर तौर पर एक अश्लील CD वायरल होने का दावा किया गया है। दरअसल ये वीडियो एक निजी मराठी चैनल की तरफ से ब्लर करके पब्लिश हुआ है। इस पर उक्त चैनल का दावा है कि ये वीडियो उनके हाथ लगा है, जिसमें किरीट सोमैया आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। बता दें कि IBC24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

 


सोमैया ने पत्र में आगे लिखते हुए कहा है कि यह वीडियो उनकी छवि को धुमिल करने के लिए वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो फर्जी है मैंने कई बड़े भ्रष्टाचार उजाकर किए है जिसकी वजह से मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।

Objectionable video of BJP leader goes viral वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो की जांच की मांग की है। वहीं वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस ने बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा है कि सोमैया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं शिवसेना के उद्धव गुट के दिग्गज नेता अंबादास दानवे ने मामले को विधान परिषद में उठाने की बात कही है।

 

 

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के तत्काल बाद ही किरीट सोमैया महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखते हुए उन्होंने सफाई दी है साथ की वीडियो को फर्जी बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

 

 

कांग्रेस की यशोमति ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा नैतिकता की बात करती है। अब उसे किरीट सोमैया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

शरद पवार गुट की NCP नेता विद्या चव्हाण ने कहा कि जब किरीट सोमैया खुद अश्लील हरकतें कर चुके हैं तो उन्हें दूसरों पर कीचड़ उछालने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


By - sagar tv news

18-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.