मंत्री प्रहलाद पटेल के मोबाइल पर न्यूड कॉल, ब्लैकमेलिंग की कोशिश


मंत्री प्रहलाद पटेल के मोबाइल पर न्यूड कॉल, ब्लैकमेलिंग की कोशिश

 

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ब्लैकमेलिंग की कोशिश का मामला सामने आया है उन्हें मोबाइल फोन पर न्यूड कॉल आयामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के पर्सनल सेक्रेटरी आलोक मोहन की ओर से दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई शिकायत में कहा गया कि मंत्री प्रहलाद पटेल के मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल आई जैसे ही उन्होंने कॉल उठाई, दूसरी तरफ से पॉर्न वीडियो चलने लगा इसके बाद प्रहलाद पटेल ने तुरंत कॉल काट दिया मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि बीते दिनों वह अपने परिवार में एक शोक के कार्यक्रम में शामिल हुए थे


इसी दौरान उन्हें एक अननोन नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया । प्रहलाद पटेल ने जैसे ही फोन रिसीव किया तो आपत्तिजनक पोस्ट आना शुरू हो गई उन्होंने तुरंत व्हाट्सएप कॉल के स्क्रीन शॉट रिकॉर्ड करवाए और मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि सामान्य तौर पर ऐसे मामलों में लोग फंस जाते हैं। ऐसे बदमाश लोग व्हाट्सएप कॉल पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर रिकॉर्डिंग कर लेते हैं और बाद में इसके जरिए लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है।

 

 


उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को राजस्थान के भरतपुर से दबोच लिया इस मामले में मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि आम लोगों को भी इस प्रकार के फ्रॉड करने की शिकायत तुरंत पुलिस में करना चाहिए यदि लोग हिम्मत दिखाएंगे तो बदमाशी करने वाले अपराधियों को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
मंत्री ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत

 


By - sagar tv news

26-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.