फिर बदनाम हुई वंदे भारत ! इस बार खाने में निकला कॉकरोच; देखिए पूरी खबर


 

सावधान ! वंदे भारत ट्रेन में परोसे
गए पराठे में निकला कॉकरोच !

फिर बदनाम हुई वंदे भारत ! इस बार खाने में निकला कॉकरोच; देखिए पूरी खबर

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को पराठे में कॉकरोच मिला है. ट्रेन में खाना IRCTC की केटरिंग द्वारा दिया गया था. यात्री ने रेल विभाग को ट्विटर पर टैग करके इसकी जानकारी दी. यात्री ने ट्वीट में पराठे की तस्वीरें भी शेयर की थीं. इस घटना के बाद कई और यात्रियों ने भी वीडियो शेयर करके जानकारी दी कि उनके गले में खाना खाने से दिक्कत होने लगी. मामला संज्ञान में आने के बाद IRCTC ने ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना लगाया है.

 


यात्री का नाम सुबोध पहलजन है. सुबोध 24 जुलाई को रानी कमलापति-हज़रत निज़ामुद्दीन वंदे भारत (ट्रेन नंबर-20171) में भोपाल से ग्वालियर जा रहे थे. उनका कोच C-8 और सीट नंबर 57 था. उन्होंने पहले ही खाना ऑर्डर कर दिया था. जब खाना आया तो उन्होंने देखा कि एक पराठे में कॉकरोच है. पराठे का फ़ोटो उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा,
वंदे भारत ट्रेन में मेरे खाने में कॉकरोच मिला.”सुबोध ने अपने ट्वीट में IRCTC को टैग किया था. सुबोध के ट्वीट के नीचे एक यात्री ने वीडियो शेयर किया. वो भी उसी ट्रेन और कोच में सफ़र कर रहे थे. उन्होंने कहा,मेरा नाम जीतेंद्र शर्मा है. ट्रेन का खाना खाने के बाद मेरे गले में दिक्कत हो रही है. फूड पॉइजनिंग जैसा लग रहा है.


By - sagar tv news

28-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.