सागर में फ़िल्मी स्टाइल में फायरिंग,अपराधियों में नहीं बचा पुलिस का खौफ | sagar tv news |


 

तस्वीरें देख रहे हैं आप, यहां पर गोलियां चल रही हैं वो भी दिन दहाड़े, क्या इन तस्वीरों को देखकर आप ये कहेंगे की अपराधियों में पुलिस का खौफ है, शायद नहीं, तस्वीरें कहीं और की नहीं बल्कि सागर की हैं। जहाँ आदतन अपराधी ने तड़ातड़ फायर किये और भाग गया। मामला शहर के मोतीनगर थाना इलाके से सामने आया।

 

 

जहाँ अपहरण के फरार आरोपी ने पीड़ित की दुकान पर दिन दहाड़े फ़ायरिंग कर दी। दिल दहलाने वाली ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसमें गनीमत की बात ये रही की कोई जनहानि नहीं हो पाई।

 

 


बताया जा रहा है की मोतीनगर थाना अंतर्गत खेमचंद अस्पताल के पास बीते गुरुवार को हार्डवेयर व्यापारी आशीष साहू की दुकान पर दो बदमाश फायर कर भाग निकले। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और आरोपियों के खिलाफ धारा 307 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

 

 


जानकारी के मुताबिक इन बदमाशों ने डेढ़ महीने पहले आशीष साहू के बेटे संस्कार साहू का अपहरण कर एक लाख की फिरौती मांगी थी। रकम मिलने के बाद वो अपह्रत संस्कार को सुनसान इलाके में छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक वासु अहिरवार फरार था। जिसने अपने साथी के साथ दुकान पर फायर किया।

 


मामले में पीड़ित पति-पत्नी का कहना है की आरोपी इस बात से खफा है की उन्होंने अपहरण के बाद उसकी शिकायत पुलिस से की थी। वो फ़ोन पर भी धमका रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 


इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है की मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।--------

 

 


By - sagar tv news

04-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.