तोते की खोज में अनाउंसमेंट,मिट्ठू गुम होने से परिवार के लोग दुखी | sagar tv news |


 

मिट्ठू लापता... घर में पला हुआ मिट्ठू कल रात से कहीं उड़ गया है... कहीं चला गया है... जिस किसी भी सज्जन को दिखे, पता बताने वाले को 10 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा...मध्यप्रदेश के दमोह की सड़कों पर कुछ इस तरह का अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बकायदा पुलिस को भी सूचना दी गई है।

 

 

तोता की खोजबीन के लिए मदद मांगी गई है। बताया जा रहा है कि ये तोता दमोह की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले सोनी परिवार का है। जो मंगलवार शाम से कहीं लापता हो गया है। उसके गुम हो जाने पर परिवार दुखी है। परिवार को अपने तोते से कितना लगाव है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी खोजबीन में गली-गली अनाउंसमेंट कराया जा रहा है।

 

 

 

इनाम भी देने की बात कही गई है। तोता मालिक दीपक सोनी ने बताया कि करीब 2 साल से तोता उनके साथ रह रहा था। परिवार के सदस्य की तरह वह हमसे घुल मिल गया था। रोज की तरह मंगलवार रात को भी वह मेरे पिता के साथ घुमने गया था। वह पिता के कंधे पर बैठा था। तभी रास्ते में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर डर गया और उड़ गया। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले भी ये उड़ गया था, लेकिन वापस लौट आया, लेकिन इस बार वापस नहीं आया है। जिसे लेकर पूरा परिवार परेशान हैं।

 

 

परिवार के लोगों ने अपील की है कि जिस किसी को ये तोता मिले, उसे उनके घर पहुंचा दें। परिवार ने तोता को खोजने के लिए पुलिस से भी मदद मांगी है। इस मामले में टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि आवेदन आया है। जानकारी मिलेगी तो परिजनों तक तोता पहुंचा दिया जाएगा। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी दमोह शहर से सटी आम चोपरा ग्राम पंचायत में रहने वाली पुष्पा खरे नाम की महिला का भी एक तोता गायब हो गया था। उसे लेकर भी परिवार का रो रोकर बुरा हाल था।

 

 

उन्होंने भी इसी तरह पोस्टर चिपकाए थे, अनाउंसमेंट कराया था और तोता खोजने वाले को इनाम की घोषणा भी की थी। 2 दिन बाद पड़ोस में ही रहने वाले किसी व्यक्ति को तोता घायल अवस्था में मिला था। जिसने उस तोते को परिवार तक पहुंचा दिया था।

 

 

 


By - sagar tv news

05-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.