सीमा हैदर फिर चर्चाओं में, प्यार पाने की खातिर डॉन का नुक्सान करा दिया !


 

सीमा हैदर फिर चर्चाओं में, प्यार पाने की खातिर डॉन का नुक्सान करा दिया !

सीमा हैदर की वजह से
डॉन को करोड़ों का नुक्सान !

सीमा हैदर अपने प्यार को पाने की खातिर पाकिस्तान से भारत चली आई। ये जानते हुए भी भारत-पाकिस्तान की सीमा को पार करना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है और उसे दुश्मन ठहराया जा सकता है और वह डान अतीक की भी दुष्मन बन सकती है। क्योंकि सीमा की वजह से डान अतीक की होने वाली 12 करोड की डील कैसिंल हो गई थी। जिसे तगडा झटका लगा था।

 

दरअसल, जब सीमा ने नेपाल के रास्ते भारत में कदम रखा था। तब नेपाल बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात कर बॉर्डर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान नेपाल बॉर्डर के एक माफिया से अतीक गैंग की एक बड़ी डील होने वाली थी। डान अतीक का वकील विजय मिश्रा, अतीक की पत्नी लेडी डान शाइस्ता परवीन के साथ यह डील लखनऊ में फाइनल करवाने वाला था। लेकिन नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढने से नेपाल के इस माफिया के लिए भारत आना मुश्किल हो रहा था।

 

तीन दिन तक वकील विजय मिश्रा इस माफिया का लखनऊ में इंतजार करता रहा, लेकिन ये नहीं आ सका और 12 करोड़ की डील हाथ से निकल गई। इतना ही नहीं वकील विजय मिश्रा को भी इसी दौरान पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। अब अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब दोनों को ही पैसे की कमी हो रही है। ये दोनो देवरानी और जेठानी महीनों से पुलिस से यहां-वहां भागती फिर रही हैं। शाइस्ता चाहती थी कि अतीक के बेनामी संपत्ति का कुछ हिस्सा बेच दिया जाए, लेकिन इस अवैध संपत्ति को भारत में कोई खरीदने को तैयार नहीं है। बड़ी मुश्किल से नेपाल में यह डील हो पाई थी लेकिन वो भी सीमा हैदर की वजह से कैंसिल हो गई।


By - sagartvnews

10-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.