रात मे बेखौफ घूम रहे चोर गिरोह ने उडाई ग्रामीणों की नींद, खुद कर रहे रखवाली


 

सागर जिले के खुरई सहित आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे चोर गिरोह से ग्रामीणों की आंखों की नींद उड गई है। हालात यह बने है कि इस गिरोह के वजह से ग्रामीण दहषत में जी रहे है और अपने-अपने घरों की रखवाली खुद कर रहे है।

 

लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रषासन ने इस गिरोह को पकडने के लिए अभी तक कार्रवाई नहीं की। इस बात के चलते ग्रामीणों ने एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भरछा सरपंच चंद्रप्रताप सिंह राजपूत ने एसडीएम को बताया कि पिछले कई दिनों से भरछा, गिरहनी और आसपास के गांवों में बदमाष रात के वक्त अपने वाहनों से घूम रहे हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

 

इस बात की षिकायत कई बार खिमलासा थाने में की, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं की गई। न ही गश्त के लिये कभी पुलिस पहुंची। ग्रामीण ही रात में अपने घरों की रखवाली कर रहे है। वही, ग्रामीणों ने एसडीएम को यह भी बताया कि गांव की लगभग 50 एकड़ चरनोई भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है जिसकी षिकायत पहले भी खुरई एसडीएम से की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। एसडीएम ने उनकी समस्याएं दूर करने का आष्वासन दिया। वही, चोर गिरोह के संबंध में खिमलासा पुलिस का कहना है कि पुलिस गांवों में रात को गश्त कर रही है। अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला। 


By - sagarttvnews

19-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.