घर वापस लौट रहे पटवारी की कार नदी में समा गयी फिर...


 

दमोह जिले की देहात थाना अंतर्गत पथरिया मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुनार नदी के पुल को पार करते समय एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। जिससे कार में सवार पटवारी ने दम तोड दिया।

 

घटना दरम्यानी रात की है। बताया जा रहा है कि पथरिया के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले आदित्य सोनी जो मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील में पटवारी है। उनके परिवार में गमी का माहौल था।

 

उसमें शामिल होने के लिए अपने घर पथरिया के लिए कार से आ रहे थे, तभी रात में पथरिया दमोह मार्ग पर नदी के पुल पर गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। वे कार के गेट नहीं खोले पाए, जिससे उनकी जान चली गई।

 

सूचना मिलते ही घटना के दूसरे दिन जब सुबह छन्नू रजक को नदी में कार तैरती हुई दिखाई दी, तो इस बात का सूचना आसपास को लोगो सहित संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस सहित कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष खरगराम पटेल अपने कुछ साथियों के साथ पहंुचे और नदी में उतर कर बचाव कार्य किया। क्रेन मशीन की सहायता से गाड़ी और डेड बाडी को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला कायम कर इसे जांच में ले लिया है।

 
 
 

By - sagarttvnews

25-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.