450 में नहीं मिला सिलेंडर ,तो CM की लाडलीयो ने लगाया जाम


 

मुख्यमंत्री षिवराज सिंह की घोसणा होते ही बडी संख्या में महिलाएं खाली सिलेडर लेकर गैस एजेंसी पहुंच गई। वह भी इस आस के साथ कि अब उनको साढे चार सौ रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। लेकिन जब एजेंसी संचालन ने सिलेंडर देने से मना कर दिया तो वे रोड पर जाम लगाकर बैठ गई और सीएम को कोसने लगी। मामला शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा से सामने आया है। 

 

 

आपको बता दे कि बीते दिन सीएम ने लाडली बहना योजना कार्यक्रम के दौरान अपनी लाडली बहनाओं के हित मंे कई बडी घोसणाएं की थी। जिनमें एक घोसणा यह भी थी सावन माह में बहनों को साढे चार रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। जब यह घोसणा सीएम ने की थी, तब महिलाएं खुष हो गई थी और इसका असर यह भी हुआ कि घोसणा के दूसरे दिन ही महिलाओं ने गैस एजेंसी पर डेरा जमा लिया।

 

पिछोर में भी ऐसा ही देखने को मिला। जब महिलाएं वहां सिलेंडर लेेने पहुंची तो उनको निराष होना पडा। उनको साढे चार सौ मंे सिलेंडर नहीं मिल सका। जिससे वे जमकर आक्रोषित हो गई और सडक पर ही हल्ला बोल दिया और उन्होंने जाम लगा दिया। एजेंसी संचालक ने उन्हें 1185 रूपए में ही सिलेंडर दिए। अब महिलाएं सीएम को यह कहकर कोस रही है कि सीएम ने उनके साथ छलावा किया। अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस तरह का प्रलोभन महिलाओं को दिया। वे इतने सालों से सीएम है।

 

 

वे चाहते तो पहले ही लाडली बहना योजना षुरू कर सकते थे, लेकिन चुनाव पास आते ही उन्होंने यह योजना षुरू कर दी। इससे साफ जाहिर है कि यह केवल चुनावी हथकंडे है। वही, इस मामले में गैस एजेंसी के मैनेजर लोकेश लोधी ने बताया कि शासन और गैस कंपनी द्वारा अभी तक ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है कि साढे चार सौ रूपए में महिलाओं को सिलेंडर दिए जाएं।


By - sagarttvnews

28-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.