नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित


 

बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य धूलकोट में पहाडी क्षेत्र से बहने वाली नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आक्रोष फूट पडा और उन्होंने पुलिया के गड्ढे में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया है।

 

यहां तक कि ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। अब जिला प्रशासन कार्यवाही करने और पुलिया को जल्द दूरस्त कराने की बात कह रहा है।

 

जब इस मामले की जानकारी खंडवा बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को लगी, तो उन्होने बताया कि हम इस मसले को जिला सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक में उठाएंगे अगर किसी ठेकेदार ने निर्माण में लापरवाही बरती होगी तो उसके खिलाफ कार्यवाही कराएंगे।

 

बताया जा जा रहा है कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई और उनको परेषानियों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके निर्माण में भ्रस्टाचार किया गया, यही वजह है कि नदी में आई बाढ से पुलिया बह गई। साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में 3 जगह पुलिया टूटी है। 


By - sagarttvnews

13-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.