अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना, इन बहनों को मिलेगा आवास


 

मध्य प्रदेश में विधानसभा की चुनाव की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने लाड़ली बहनों को एक और सौगात दी। सीएम ने राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया। और बोले की आज फिर एक नई क्रांति की शुरुआत हो रही है। पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बोले की, मेरी बहनों मेरी जिंदगी का मकसद आपकी जिंदगी बदलना है। प्रधानमंत्री आवास योजना में कई लोगों के नाम नहीं है इसलिए यह मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि इस योजना में ऐसे परिवार शामिल होंगे जिनके आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐप पर किसी कारण से रिजेक्ट हो गए हैं। ऐसे परिवार जो भारत सरकार के MIS ऐप पर रजिस्टर होने से चूक गए। ऐसे परिवार जिनके नाम सामाजिक आर्थिक और जातिगत जनगणना 2011 व आवास प्लस की सूची में शामिल नहीं है और उन्हें किसी भी सरकारी योजना में मकान नहीं मिला है। ऐसे परिवार जिनके पास पक्की छत वाले मकान नहीं है या जो दो कमरों तक के कच्चे मकान में रहते हैं।

ऐसे परिवार जिनकी मासिक आमदनी 12000 रुपये से कम है। जिनके पास ढाई एकड़ की सिंचित जमीन है या 5 एकड़ की असिंचित जमीन है वह भी इसमें पात्र होंगे। जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है वह इस योजना के पात्र नहीं होंगे और परिवार का कोई सदस्य शासकीय योजना में शामिल है तो वह पात्र नहीं होगा।

 

बता दें की लाड़ली बहना आवास योजना के लिए सभी आवेदन निशुल्क भरे जायेंगे। योजना के फॉर्म हर गांव में भरेंगे।

यही नहीं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के आवेदन जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराये जायेंगे। आवास योजना में निर्धारित पात्रता रखने वाले ऐसे हितग्राही ग्राम पंचायत द्वारा दिए गये आवेदन-पत्र में सभी बिन्दुओं की जानकारी भरकर फार्म ग्राम पंचायत में जमा कराएंगे। सचिव/ग्राम रोजगार सहायक द्वारा उन्हें आवेदन की पावती दी जाएगी। आवेदन-पत्र के साथ समग्र आईडी, आधार नंबर, बैंक खाता क्रमांक, जॉब कार्ड (अगर उपलब्ध है), लाड़ली बहना का पंजीयन क्रमांक (केवल लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के लिए), की खुद के द्वारा सत्यापित प्रति जमा करना होगा।


By - sagarttvnews

20-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.