शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पकड़कर जबरन करा दी शादी


 


शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पकड़कर जबरन करा दी शादी

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की कुटाई फिर पति ने प्रेमी से ही करा दी शादी

 

प्रेमिका से मिलने के लिए
ससुराल पहुंचा था प्रेमी युवक


बीती देर रात एक नवविवाहिता प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उससे मिलना भारी पड गया। उससे उसके परिजनों ने पकड लिया और जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं बाद में नवविवाहिता प्रेमिका के पति ने उसकी षादी उसी प्रेमी से करा दी। मामला देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले युवक-युवती का कई सालों से आपस में प्रेम करते थे। युवक के बेरोजगार होने की वजह से युवती के घर वालों ने प्रेमी से शादी करने से मना कर दिया और युवती की शादी एक साल पहले बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी।

 

शादी के बाद भी प्रेमिका का अपने प्रेमी से संपर्क बना रहा। यहां तक कि मौका पाकर दोनों मोबाइल से एक-दूसरे से बात कर लेते थे। दो महीने पहले दो दिन के लिए अपने मायके गई प्रेमिका ने ससुराल लौटने से साफ इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई। किसी तरह मान मनौव्वल के बाद महिला ससुराल आई। बीती रात उसका प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया। दोनों प्रेमिका के घर में ही मिल रहे थे तभी महिला के पति और घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी हो गई। घर वालों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। यह देख पत्नी ने पति के पैर पकड़ लिए और प्रेमी के साथ ही रहने के लिए गिड़गिड़ाने लगी।

 

यह देख पति का गुस्सा शांत हो गया और दिल पसीज गया। उसने अपने घर वालों को राजी किया और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा करने का निर्णय लिया। घरवालों और ग्रामीणों के रजामंदी के बाद शनिवार को लोगों ने गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी। पति के सामने ही पत्नी ने प्रेमी संग सात फेरे लिए। वहीं युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। शादी के बाद पति ने नम आंखों से दोनों को सुखी जीवन का आशीर्वाद देकर विदा कर दिया। शादी के बाद प्रेमी और प्रेमिका बाइक पर बैठकर बिहार के गोपालगंज जिला स्थित अपने गांव रवाना हो गए। मामले में थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। कोई षिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews

25-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.