पुलिस को बड़ी कामयाबी, तस्कर समेत 20 कट्टे और 25 जिंदा कारतूस बरामद


 

शिवपुरी जिले की पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की कई खेप पकड़ी है। पुलिस ने करेरा में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 से अधिक देसी कट्टे और दो राइफल भी बरामद किए है,साथ ही 25 जिंदा राउंड पकड़े हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह का कहना है कि चुनाव के मददेनजर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,

 

जिसके चलते करेरा के युवक उदयभान रावत पर जब पुलिस ने दविश दी तो उसके पास से अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार शिवपुरी जिले में कहां से लेकर आ रहा हैं और किन-किन को यह हथियार बेचे हैं। पुलिस अधीक्षक का मानना है कि युवाओं में हथियारों का क्रेज बढ़ रहा है यही कारण है कि युवा अब अवैध हथियारों की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि आजकल युवा हथियार रखना अपनी षान समझते है कि इसीलिए लाइसेंसी हथियारों के साथ-साथ अवैध हथियारों की भी जिले में भरमार हो रही है और अवैध हथियारों के तस्कर इन युवाओं को अवैध हथियार थमाकर कमाई कर रहे है।


By - sagarttvnews

30-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.