नाबालिक लड़की साथ गलत काम करने वाले ऑटो ड्राइवर का मकान ढहाया


 

उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने वाले आरोपी भरत सोनी का मकान प्रषासन ने ढहा दिया। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ये कार्रवाई की। वही, आरोपी की मां ने भी कहा कि बेटे ने गलत किया है। बच्ची के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम उसे अपनाने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि 25 सितंबर को एक वीडियो सामने आया था।

 

इसमें 15 साल की नाबालिग उज्जैन की तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी में अर्द्धनग्न हालत में नजर आई थी। उसने मदद भी मांगी थी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की थी। करीब आठ किलोमीटर पैदल चलने के बाद दांडी आश्रम में उसे मदद मिली। मामला पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल आरोपी 6 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर है।

 

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के भाई-भाभी और माता-पिता ने अवंतिका होटल के पास सड़क किनारे खाली पड़ी करीब दो हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जा कर लिया था। वे पिछले 20 साल से यहां रह रहे थे। जानकारी के बावजूद निगम ने कार्रवाई नहीं की थी। जिसे हटा दिया गया। वही, निगम आयुक्त रोशन सिंह ने बताया कि दोपहर टीम ने आरोपी के परिवार वालों को उनका सामान निकालने की मोहलत दी। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मकान तोड़ दिया गया।


By - sagarttvnews

05-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.