कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार को घेरा बोले प्रदेश सरकार कर रही सनातन धर्म का ढोंग


 

वे किसी पार्टी विशेष का प्रचार नहीं कर रहे, बल्कि जो गौ माता और सनातन धर्म की रक्षा करें, वे उसी का प्रचार करेंगे। यह भाजपा सरकार गौ माता की रक्षा नहीं कर रही। यह बात कंप्यूटर बाबा बाबा ने कही। वे गौ-माता बचाओ यात्रा लेकर हरदा पहुंचे थे। बाबा ने कहा कि जिनके राज में गौ माता तड़प-तड़प कर जान दे रही हैं।

 

वे अपने आप को सनातन धर्म का ठेकेदार बोलना बंद कर दे। भाजपा में कूट-कूट के अधर्म भरा हुआ है। भाजपा जनता को बेवकूफ समझती है। उन्होंने जनता से अपील की कि आप भाजपा सरकार के बहकावे में न आए। जो वास्तव में सनातनी है, उन्हें अपना वोट दें। साथ ही कहा कि वे गौ माता बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं।

 

क्योंकि प्रदेश सरकार कई प्रकार की योजनाएं ला रही है, फिर भी गौ माता के लिए कोई योजना नहीं लाई। हम लगातार देख रहे हैं कि सरकार ने हमारी गौ-माता को लावारिस हालत में छोड़ दिया।

 

जिससे कि गौ माता विचलित हो रही है और सड़कों में पड़ी हुई हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने गौ संवर्धन बोर्ड को क्या झुनझुना बजाने के लिए बनाया है। जिसके नाम पर साल करोड़ों रूपए खर्च हो रहे है। इसके बावजूद गौ माता सड़कों पर घूम रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्व की कमलनाथ सरकार की तारीफ की. वहीं शिवराज सरकार को अधर्मी बताया।


By - sagarttvnews

07-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.