संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का तीन दिवसीय आयोजन बालिका वर्ग में सागर बालक वर्ग में दमोह टीम विजेता


 

छतरपुर जिले के बक्सवाहा में पहली बार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तीन दिन चले इस आयोजन में बालक वर्ग में कुल 6 टीमों ने भाग लिया तो वही, बालिका वर्ग में 4 टीमों ने शिरकत की। बालिका वर्ग का फाइनल मैच सागर और छतरपुर के बीच खेला गया तो वही बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला सागर और दमोह टीमों के बीच खेला गया।

 

बालिका वर्ग में सागर टीम और बालक वर्ग में दमोह की टीम विजेता रही। बताया जा रहा है कि बालक वर्ग में दमोह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सागर टीम 103 रन ही बना सकी। वही, बालिका वर्ग में छतरपुर ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 85 रन बनाये लक्ष्य का पीछा करते हुए सागर टीम ने एक ओवर बाकी रहते मैच जीत लिया। बालिका वर्ग में सागर की रियांशु लोडिया मैन ऑफ द मैच रही जिन्होंने अपनी पारी में 39 रन बनाए।

 

वही बालक वर्ग में दमोह विजेता की ओर से देवेंद्र अहिरवार 41 बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। गौरतलब है कि संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 3 से 5 अक्टूबर तक रानी अवंतीबाई खेल स्टेडियम मे आयोजित की गई। जिसमें सागर संभाग से 6 जिलों से 10 टीमो ने भाग लिया। देर शाम आयोजन का समापन किया गया। समापन समारोह के छात्राओं ने कई संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। बाद में उप विजेता और विजेता टीमों को शील्ड और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


By - sagarttvnews

07-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.