चुनाव से पहले पुलिस ने कार से किये 36 लाख रूपये ,10 किलो गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार


 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है, जिसके चलते पुलिस की नजर चप्पे चप्पे पर है। इसी कड़ी में बड़वानी सेंधवा पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अलीराजपुर में चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जिले की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इधर नागदा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार से 36 लाख रुपए जब्त किए।

 

नागदा पुलिस ने चैकिंग के दौरान जब्त किए 36 लाख

 

इधर नागदा स्टेट हाईवें 17 पर चैकिंग के दौरान नागदा पुलिस ने वाहन नंबर युपी-16-एचटी-3546 में से 36 लाख 500 रुपए जब्त किए। सीएसपी बृजेशकुमार श्रीवास्वत के अनुसार बीएन यादव अपने दामाद के घर कानपुर में लगभग 1800 गज जमीन का सौदा एक करोड़ रुपए में करके बयाने की राशि लेकर लौट रहे है, लेकिन वे इससे जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने राशि को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई। नागदा पुलिस अभी तक कुछ 70 लाख रुपए की राशि जब्त कर चूकी है।

 

बड़वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

मध्य प्रदेश में जिले बड़वानी सेंधवा पुलिस ने कार्रवाई कर 10 किलो गांजे के साथ राजस्थान के दो आरोपियों अजय पिता लालचंद और पवन कुमार पिता कल्याण को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत दो लाख 7 हजार बताई जा रही है।

 

जिले की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर पुलिस का बल तैनात

 

चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने मध्य प्रदेश मेंअलीराजपुर जिले की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। जिले की महाराष्ट्र और गुजरात राज्य से लगी सीमाओं पर प्रशासन ने एसएसटी, एफएसटी, सीआरपीएफ सहित स्थानीय पुलिस का बल तैनात किया है। 24 घंटे निगरानी के लिए इन चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

 

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि दो राज्यों की सीमा लगी होने से अलीराजपुर जिला बेहद संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में आता है। इस को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जिले के 15 ऐसे स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट बनाएं है जहां से गुजरात और महाराष्ट्र राज्य की सीमाएं लगती है। जिले में कोई भी अवैध गतिविधि संचालित न हो इसके लिए भी पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया है।

 

इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी और नकदी के हवाला लेन देन को ले कर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। गौरतलब है कि गुजरात में शराबबंदी की वजह से जिले से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जाती रही है, चुनाव के दौरान कोई भी अवैध गतिविधि संचालित न हो और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके इसलिए प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है।

 

 

 

By - sagarttvnews

28-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.