महिलाओं ने की चौथ माता की पूजा , चांद और पति का दीदार कर खोला व्रत


 

महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र की कामना की जिले के मध्य प्रदेश के सागर जिले राहतगढ़ में बुधवार को महिलाओं ने कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा एवं पति की लंबी उम्र की कामना की जानकारी के अनुसार करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखती है सविता दुबे रानी दुबे ने बताया की इस व्रत में सुहागन महिलाएं करवा चौथ पर भगवान शिव पार्वती कार्तिक और गणेश के साथ चंद्रमा की पूजा करती है

 

इस बार हमने अपने पति को हेलमेट दिया है क्योंकि हेलमेट ही मेरे पति की सुरक्षा के लिए जरूरी है और कहां है कि जब भी आप बाइक चलाएं तब हेलमेट का उपयोग अवश्य करें सुरभि सोनी ने कहा कि पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और ईश्वर से प्रार्थना की पति के साथ हमारा परिवार भी सकुशल स्वस्थ और दीर्घायु रहे साथ ही इस बार चुनाव भी है जिसमें सभी का योगदान रहता है इसलिए सबसे पहले मतदान बाद बाद में और कोई काम तो हमने अपने परिवार के साथ यह संकल्प भी लिया कि आने वाले 17 नवंबर को हम अपने परिवार के साथ मतदान के लिए अवश्य जाएंगे और मतदान करेंगे साथ ही आस पड़ोस बालों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे

 

इस त्यौहार पर महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत रखती है और शाम को जब चंद्रमा के दर्शन हो जाते हैं तो चंद्रमा के साथ पति को छलनी से देखकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ती हैं और पूजा करती है साथ ही नगर की सुहागन महिलाओं ने व्रत खोलने से पहले नगर के सुप्रसिद्ध बनेनी घाट मंदिर पर जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना कि साथ ही बीना नदी में दीपक जलाकर दीप विसर्जन किया 


By - sagarttvnews

03-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.