सागर-अंधे किसान की जमीन पर दबंग पडोसी का कब्जा, कोर्ट का आदेश भी बेअसर


 

सागर जिले के जैसीनगर तहसील कार्यालय के बाहर रोता बिलखता यह किसान परिवार दरअसल अपनी जमीन का कब्जा दिलाने की गुहार लेकर आया था, बता दे कि मामले में एसडीएम कोर्ट द्वारा भी किसान को कब्जा दिलाने के आदेश भी 3 साल पहले जारी हो चुके हैं उसके बाद भी यह किसान अपनी ज़मीन का कब्ज़ा दिलाने तहसीली और बिलहरा पुलिस चौकी के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो चुका है

 

दरअसल मामला जैसीनगर तहसील की टप्पा तहसील बिलहरा के बक्सवाहा गांव का है, जहां के रहने वाले किसान बहादुर अहिरवार जो दृष्टिहीन है और लगभग आज से 5 साल पहले उनकी 5 एकड़ जमीन पर उसके पड़ोसी किसान सेवक अहिरवार ने दबंगता पूर्वक कब्जा कर लिया वहीं जमीन को लेकर एसडीएम कोर्ट ने बहादुर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कब्जा दिलाने के आदेश भी 2020 में पारित किए हैं और कोर्ट के आदेश के बावजूद भी पुलिस प्रशासन उसकी जमीन का कब्जा बहादुर को नहीं दिल पाया,बहादुर का कहना है कि कई बार तहसील और पुलिस चौकी के भी चक्कर लगाए लेकिन सामने वाला दबंग और पैसे वाला है। पुलिस उल्टा ही उन्हें ही पकड़ कर ले गई। वही बहादुर अपने परिवार के साथ  जैसीनगर तहसील कार्यालय पहुंचा जहां पूरा परिवार रो रहा था। तभी मीडिया की नजर परिवार पर पड़ी तो पूरा मामला सामने आया।

 

मीडिया ने इस संबंध में जैसीनगर तहसीलदार अनिल कुमार कुशवाहा से बात की तो उन्होंने कहा कि यह मामला आज ही मेरी संज्ञान में आया है यह मामला बिलहरा टप्पा तहसील  से संबंधित है और नायब तहसीलदार चुनावी कार्य में व्यस्त है और जैसे ही चुनाव सम्पन्न होता है। पूरे मामले में विधिवत कार्यवाही करते हुए किसान को कब्जा दिलाया जाएगा!

 

By - sagarttvnews

07-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.