केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम में फूट-फूट कर क्यों रोई BJP नेत्री ?


 

मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा क्षेत्र सहित तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में आज भाजपा की अंर्तकलह सामने आ रही है। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नीलकमल गार्डन में युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए थे, इस मंच पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन को मंच नहीं दिया गया। जिस पर पहले वह स्वयं फेसबुक पर लाइव हुईं। इसके बाद मीडिया को अपनी बाइट में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा चाल चलन में खराब महिलाओं को ही मंच दिया जाता हैै। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री महिला सम्मान की बात करते हैं, वहीं संगठन स्तर पर महिलाओं का असम्मान किया जा रहा है। इस प्रवृत्ति से महिला कैसे विश्वास करेंगी की ये पद पर आने पर महिलाओं का सम्मान कर पाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन यहां ही नहीं रूकी हैं, उन्होंने यह भी संगीन आरोप लगाया है कि दमोह की राजनीति में मलैया जी पाॅवर में रहते हैं तो दूसरे जैन को आगे बढ़ने नहीं दिया जाता है। जब से मलैया जी को टिकट मिली है तो मलैयाजी के नए समर्थक उनका पिछले 10 दिन से असम्मान कर रहे हैं उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। जबकि वह बगैर लोभ लालच के अपने घर का पैसा लगाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने पिछले ढाई साल में महिला मोर्चा को ताकत प्रदान की है। उनकी लोकप्रियता को कम किया जा रहा है।

 

अध्यक्ष को नीचे सदस्य को दिया मंच

 

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन को भी अपनी टीम के साथ युवा सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था। यहां पर महिला मोर्चा अध्यक्ष को नीचे दर्शक दीर्घा में बिठाया गया और मंच पर महिला मोर्चा की एक प्रवासी सदस्य को आमंत्रित किया गया। इस दौरान मंच से लिए जा रहे नामों में भी उनके नाम का उल्लेख नहीं किया। जिससे शिखा जैन के पद व उनके महिला सम्मान को ठेस पहुंची।

 

कार में बैठते ही रो पड़ी शिखा

 

जब सम्मेलन से बाहर निकली तो भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन कार में बैठते ही फफक-फफक कर रोने लगीं। इसके बाद वह महिला मोर्चा कार्यालय पहुंची जहां भाजपा के पोस्टर के समक्ष खड़े होकर उन्होंने भाजपा स्थानीय नेतृत्व पर संगीन आरोप लगाए हैं, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह की तारीफ की है। शिखा जैन का इस तरह से बयान आने पर भाजपा की अंर्तकलह अब खुलकर सामने आ गई है।

 

 
 

By - sagarttvnews

09-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.