डीजल टैंकर और बाइक आई आमने सामने और फिर...


खुरई बायपास रोड स्थित जगदीशपुरा चौराहे के पास सड़क किनारे बाइक पर बैठे एक युवक को सामने से आ रहे एक डीजल टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक टैंकर के अंदर घुस गई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। डीजल टैंकर ने बाइक चालक को मारी टक्कर

 

जानकारी के मुताबिक बाइक चालक निखिल पिता नारायण कुशवाहा(18) निवासी घोरट, जो बायपास रोड स्थित जगदीशपुरा चौराहे पर सड़क किनारे अपनी बाइक क्रमांक एमपी 15 एमएल 3338 पर बैठा हुआ था तभी बीना तरफ से आ रहे डीजल टैंकर क्रमांक यूपी 17 एटी 1266 ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक चालक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक डीजल टेंकर के नीचे आ गई और युवक को सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद से चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही खुरई शहरी थाना पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन हालत अति गंभीर होने के कारण उसे भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने डीजल टैंकर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने टैंकर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

 


By - sagarttvnews

09-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.