सागर/सुरखी-दिवाली गीत गाकर गोविंद सिंह राजपूत ने किया अनोखे अंदाज में जनसंपर्क


 

 

सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को अपने अनोखे अंदाज में जनसंपर्क करते हुए दिवारी गीत गाए तथा मौनियों के साथ नृत्य किया बुंदेलखंड के दिवारी गीत गाते हुए गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्रवासियों से कहा कि बड़े तुम्हारे, घर बड़े, बड़े तुम्हारे नाम रे, और बड़े जानकर आए हैं सो रखियो हमारे मान रे साथ ही मौनियों के साथ जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया में नृत्य किया।

 

गोविंद सिंह राजपूत ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि भाजपा ने केवल जमीन पर विकास नहीं किया बल्कि भारत के सनातन तथा हमारे तीज त्यौहार, सांस्कृति को भी संजोया है सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राहतगढ़ में वॉटरफॉल बड़े महादेव मंदिर सहित हमारी सांस्कृतिक धरोहर के लिए हमने विकसित किया है।

 

राजपूत ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ जमीनी विकास ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विकास करना भी है जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। श्री राजपूत ने कहा कि एक समय था कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव इस तरह पिछड़े हुए थे कि अन्य क्षेत्र के लोग वहां बच्चियों की शादी भी नहीं करते थे लेकिन अब सुरखी विधानसभा क्षेत्र का हर गांव सड़कों से जुड़ा हुआ है जहां स्कूल हैं, स्वास्थ्य सुविधाएं घर-घर पानी की व्यवस्था सहित अन्य शहरों जैसी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं।


By - sagarttvnews

14-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.