मोदी जी पूरी दुनिया और मप्र के दिल में हैं ,आशीर्वाद तो काम करता ही है-शिवराज सिंह


 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कशमकश जारी है। 

वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लाड़ली बहना योजना के जादू को नकारा तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैकफुट पर आ गए। मुख्यमंत्री से जब सवाल पूछा गया कि कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के परिणामों को लाडली बहना का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू बताया है...तो सीएम शिवराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "मोदी जी तो पूरी दुनिया और मध्यप्रदेश के दिल में हैं। इसलिए उनका आशीर्वाद तो काम करता ही है"

 

सीएम शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय एक दूसरे के आमने सामने आ गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई जद्दोजहद नहीं है। बीजेपी में एक निर्धारित प्रक्रिया होती है । कार्यकर्ता अपना काम करते हैं पार्टी अपना काम करती है। पार्टी सभी चीजों पर विचार करते हुए अपना काम कर रही है।

 

शिवराज सिंह ने कहा कि विधानसभा के बाद अब बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जिन 66 सीटों पर चुनाव हारे थे उन सीटों पर पहुंच रहे हैं। मिशन 29 का संकल्प लिया है। लेकिन लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मोदी जी को जीत मिले ये संकल्प लिया है।

 

शिवराज सिंह चौहान जानते हैं कि इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी हांसिल करना इतना आसान नहीं होगा। इसलिए शिवराज सिंह चौहान इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं । राघोगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि मामा भैया का पद दुनिया में सबसे बड़ा पद होता है..इससे बड़ा कोई भी पद नहीं!

 

 

 


By - sagarttvnews

09-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.