कांग्रेस सांसद के घर 200 करोड़ कैश मिलने पर CM शिवराज बोले- नोटों के ढेर तले जनता के हक को दबाए रखा


 

झारखंड में कांग्रेस राज्यसभा सांसद के घर 200 करोड़ कैश मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि अब पाई-पाई का हिसाब होगा। कांग्रेस को जनता से लूटा धन लौटाना होगा।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “कांग्रेस के नेताओं ने वर्षों तक नोटों के ढेर तले जनता की उम्मीदों और हक को दबाए रखा। उनके आंखों के सपनों को बेचा। अब पाई-पाई का हिसाब होगा, जनता से लूटा धन लौटाना होगा, यह मोदी जी की गारंटी है।”

 

बता दें कि झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 200 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं। छापेमारी में 9 अलमारियां नोटों से भरी पाई गईं और नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी। इतनी बड़ी संख्या में कैश मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम ने मशीनों से नोटों को गिनकर बैग में रखा, लेकिन जब बैग कम पड़ गए तो बोरियों में नोट भरे गए और उसके बाद एक ट्रक में डालकर इन्हें बैंक ले जाया गया।

 

 

 


By - sagarttvnews

09-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.