मोहित पांडे बने अयोध्या राम मंदिर के पुजारी,इस पद के लिए दिये थे इतने इंटरव्यू…


 

नेशनल हाईवे खुरई-सागर रोड पर ठाकुर बाबा रेलवे फाटक के निर्माणधीन ओवरब्रिज का मटेरियल सड़क पर पड़ा हुआ था वहीं बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल अवस्था में पड़े हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुरई देहात थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में बाइक सवार दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर की जांच में दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

 

जानकारी के मुताबिक खुरई-सागर रोड़ के ठाकुर बाबा रेलवे फाटक के निर्माणधीन ओवरब्रिज के पास ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालक भुगत रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब बाइक सवार दो चचेरे भाई दामोदर आदिवासी और ब्रजेश आदिवासी दोनों निवासी वार्ड नंबर 19 नरयावली जो अपनी बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि निर्माणधीन ओवरब्रिज का मटेरियल सड़क पर रखा हुआ है जहां पर ठेकेदार द्वारा निर्माण स्थल पर संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है और ना ही रिफ्लेक्टर लगाया गया है जिससे बाइक सवार सड़क पर डले मटेरियल के पास घायल अवस्था में पड़े हुए थे। सड़क से निकल रहे लोगों ने इसकी जानकारी डायल 100 को दी। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भतीजे घनश्याम आदिवासी ने बताया कि उनके दोनों चाचा पडरई गांव में खेत पर गए हुए थे। खेत से वह अपने घर आ रहे थे कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। 

 

 

इस समय नेशनल हाईवे बीना-सागर रोड़ के ठाकुर बाबा रेलवे फाटक और जेरई रेलवे गेट के पास ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है।  निर्माण स्थल पर संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाया है और ना ही रिफ्लेक्टर लगाया है। जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ओवरब्रिज निर्माण ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालक भुगत रहे हैं। 

 


By - sagarttvnews

11-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.