कांग्रेस से PM उम्मीदवार के लिए इस नाम का हुआ प्रस्ताव जानिए कौन


 

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं का राजधानी दिल्ली में महाजुटान हुआ। इसमें अलग-अलग पार्टियों के नेता शामिल हुए। इस बीच, इस बैठक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राजधानी के अशोका होटल में हुई इस बैठक में विपक्षी गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा की गई। दिल्ली में आयोजित इस बैठक में सभी राज्यों में आपस में सहयोग कर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया। 

 

खरगे के तुरंत खारिज किया प्रस्ताव

 

वीसीके सांसद थोल. थिरुमावलवन ने बताया कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव दिया कि मल्लिकार्जुन खरगे को टीम का समन्वयक होना चाहिए और हम उन्हें आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री के रूप में पेश करेंगे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे तत्काल ही साफ शब्दों में खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सुझाव की कोई जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद ही हम तय कर सकते हैं कि पीएम कौन होगा। उन्होंने तुरंत इस बात को खारिज कर दिया।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं

 

वहीं, सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस प्रमुख खरगे का कहना है पहले चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है। इंडिया ब्लॉक के पीएम चेहरे पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को लड़ना होगा और हम सभी इसके लिए तैयार हैं। हमने संसद में सुरक्षा उल्लंघन का मुद्दा उठाया। हम पहले से कह रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या पीएम मोदी को संसद में आना चाहिए और संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में बोलना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।खरगे ने कहा कि यह पहली बार है जब देश में 141 संसद सदस्यों को निलंबित किया गया है। यह गलत है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। हम इसके खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं। हमने 22 दिसंबर को सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।


By - sagarttvnews

20-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.