सागर के पी.एम.केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 में दादा-दादी,नाना-नानी दिवस समारोह का आकर्षक आयोजन


 

सागर में केंद्रीय विद्यालय क्र. 1 सागर केन्ट में प्राथमिक अनुभाग न्यूनतम साझा कार्यक्रम के अंतर्गत दादा-दादी, नाना-नानी दिवस (ग्रैंड पेरेंट्स डे ) समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में रेनू यादव (प्रधानाध्यापिका) और प्राथमिक विभाग के बच्चों ने अपने पितामाह का तिलक लगाकर,पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

 

उद्बोधन में कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के दादा-दादियों के प्रति सम्मान,कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि दादा-दादियों का स्नेह ,आशीर्वाद बच्चों की असल पूंजी है। नई पीढ़ियों को अपने दादा-दादी ,बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। वर्तमान एकल परिवार के दौर में भी उनके प्रति सम्मान की भावना जीवंत रहनी चाहिए और उन पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। 

इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें नन्हे बच्चों द्वारा आकर्षक शैली में प्रस्तुत कार्यक्रम में समूह गान, समूह नृत्य, हिंदी भाषण, अंग्रेजी भाषण, हिंदी कविता, अंग्रेजी  कविता, नाट्य अभिनय, बॉलीवुड डांस, हरियाणवी लोकनृत्य, विविध खेल प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया तथा दादा-दादी, नाना-नानी के म्यूजिकल डांस की प्रतियोगिता ,दादा-नाना के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें रखी गई। कार्यक्रम में उपस्थित दादा-दादियों के लिए आयोजित विभिन्न खेलों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

 

दौड़ प्रतियोगिता में दादी प्रेमलता ने प्रथम स्थान, जबकि म्यूजिकल डांस प्रतियोगिता में दादा रंजन तिवारी प्रथम स्थान पर रहे, विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों का नन्हे बच्चों द्वारा तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया किया। समारोह का उदघाटन मुख्य श्रीमती मोना भल्ला, विद्यालय प्राचार्य मनीष गुप्ता और प्रधानाध्यापिका रेणु यादव ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्राचार्य मनीष गुप्ता  ने मुख्य अतिथि का पौधा युक्त गमला देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस भाग दौड़ की जिंदगी में देखरेख की जिम्मेदारी इन (दादा-दादी) पर ज्यादा हो गई है, बच्चों से भी उन्होंने कहा कि अपने दादा-दादी, नाना-नानी से ज्यादा प्यार करना चाहिए। समारोह में प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।


By - sagarttvnews

21-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.