अचानक लापता हुई बच्ची को पुलिस ने पहुंचाया घर,पुलिस की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली


 

घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल गई एक मासूम बालिका बीच रास्ते से अचानक लापता हो गई थी। बालिका के अचानक लापता होने के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। बालिका के गायब होने को लेकर परिजनों ने अपहरण का संदेश जाहिर किया था। कोतवाली पुलिस ने बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के साथ ही उसकी तलाश में टीमें लगा दी। पुलिस की सक्रियता के कारण आज एक बड़ी अनहोनी होने से रह गई। कोतवाली पुलिस ने मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिवार के पास पहुंचा दिया है।

 

पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई मंजू पटेल ने बताया की कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश चौक स्थित पुरवार स्कूल में अध्ययन करने वाली 8 वर्षीय बच्ची दोपहर में अचानक लापता हो गई थी। बच्ची गुरुवार सुबह स्कूल परीक्षा देने गई थी, परीक्षा देकर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश करते हुए उसे कटनी रेलवे स्टेशन के पास पाया गया। बच्ची अपने पिता से मिलने बिना बताए स्टेशन की ओर चली गई थाई। बच्ची को कार्रवाई करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


By - sagarttvnews

22-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.