कंपकंपाती ठंड में देर रात कैंसर अस्पताल पहुंचे CM रैन बसेरा में ठहरे मरीजों और परिजनों को बांटे कंबल


 

मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में मौजूद मरीज और उनके परिजनों को ठंड में बाहर सोना पड़ता हैं जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जनता की इसी तकलीफ को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के जवाहरलाल नेहरु कैंसर अस्पताल स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान वहां ठहरे मरीजों, उनके परिजनों व नागरिकों से व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर ना सोए, रैन बसेरे में उसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

सीएम मोहन ने अलग-अलग बीमारियों के मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अब सर्दी भी लगातार बढ़ रही है। सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे यह भी जवाबदारी है। लिहाजा आज निरीक्षण किया है। लोगों को हर प्रकार से फायदा मिले इसकी पहल जारी है। हिम्मत के साथ बीमारी से निपटा जा सकता है। उम्मीद करूंगा सभी जल्दी अच्छे होंगे। 

 

कोरोना मरीज और अलर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट है।  कोविड के साथ-साथ इसके अलावा अन्य बीमारियों पर भी काम कर रहे हैं। टीकाकरण ने बहुत बड़े पैमाने पर बचाया है। हर एक बीमारी का इलाज हो, यथायोग्य समय पर इलाज हो उसके लिए पहल कर रहे हैं।


By - sagarttvnews

22-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.