शिवराज के करीबी मंत्री भूपेंद्र सिंह मोहन कैबिनेट से क्यों हुए बाहर देखिए


मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में शिवराज सरकार में मंत्री रहे 10 चेहरों को बाहर कर दिया गया। नए मंत्रिमंडल में जगह न बना पाने वाले नेताओं में शिवराज सरकार में प्रभावशाली मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है,भूपेंद्र सिंह सागर जिले की खुरई विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

पिछली बार नगरीय प्रशासन विभाग के कद्दावर मंत्री थे। इस बार उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। बताया जाता है कि पिछली बार सागर के दूसरे विधायकों ने खुलकर भूपेंद्र की शिकायत की थी। गोविंद सिंह राजपूत से उनकी खुली अदावत भी संगठन तक पहुंची थी। सागर से सिर्फ गोविंद सिंह को मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र ओबीसी वर्ग से आते हैं। जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण में भी वे फिट नहीं बैठ पाए। ऐसा माना जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह को आगे संगठन या फिर लोकसभा में मौका मिल सकता है।


By - sagarttvnews

26-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.