48 घंटे में धान खरीदी की व्यवस्थायें सुधारे सरकार नही तो...


 

जबलपुर जिले में धान खरीदी में व्याप्त भारी अव्यवस्था और किसानों से मची लूट के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने ऐलान किया है कि आगामी 48 घंटे में धान खरीदी की व्यवस्थायें सुधारने में जिला प्रशासन और सरकार नाकाम रहती है तो भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिये वाध्य होगा। जिसके अंतर्गत जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों द्वारा घेराव किया जायेगा। उक्त आशय की घोषणा बुधवार को भारतीय किसान संघ के महाकौषल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री ने मंझौली तहसील मुख्यालय के घेराव के दौरान की पटैल ने बताया कि धान खरीदी केंद्रो में किसानों से खुली लूट की जा रही है, खरीदी केंद्रो में भर्राशाही का यह आलम है कि बिना कमीशन के किसान की उपज को नहीं तौला जा रहा है। एफ ए क्यू के नाम पर सर्वेयरों की मनमानी चरम पर है। हाल यह कि बिना पैसे लिये सर्वेयर धान तुलाई के लिये पास ही नहीं करता है।

 

*जिला कलेक्टर की भूमिका भी संदेह के घेरे में* 

 

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख और किसान नेता राघवेंद्र सिंह पटैल ने आरोप लगाते हुये कहा कि जब जिले में धान खरीदी में किसानों के साथ चारो तरफ लूट मची है। ऐसे में कलेक्टर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।  पटैल ने बताया कि पूर्व में भी भारतीय किसान संघ के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठकों में किसानों के साथ हो रही कमीषन खोरी के विषय को भी बार बार उठाया, लेकिन जिला कलेक्टर ने कभी कार्यवाही नहीं की। जिससे जिला कलेक्टर की भूमिका भी संदेह के घेरे में आती है इसकी जांच की जानी चाहिये। 

 

*निलंबित अधिकारियों की संपती की हो जांच*

 

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी ने मांग करते हुये कहा कि जबलपुर जिले में विगत दिनों से जिस तरीके से धान, गेंहू व मूंग खरीदी केंद्र भृष्टाचार के अड्डे बने है। उससे साफ है कि विपणन विभाग, सहकारिता विभाग व जिला आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने जमकर किसानों को लूटा है।  तिवारी ने कहा कि इन अधिकारियों के संपूर्ण कार्यकाल की सीबीआई, लोकायुक्त व इओडब्लू से जांच करानी चाहिये। इस आषय का पत्र शीघ्र ही भारतीय किसान संघ के द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपा जायेगा। 

 

*मूंग खरीदी का भुगतान अभी तक अटका*

 

किसान संघ के मंझोली तहसील के अध्यक्ष वीरेद्र पटैल ने बताया कि मूंग खरीदी का भुगतान अभी तक किसानों को नहीं किया गया है। जो किसान एडवांश में कमीशन देता है उसी का भुगतान किया जाता है। पटैल ने कहा कि जिले का किसान जजिया कर को चुकाने को मजबूर है। बिना जजिया कर वसूले जिला प्रषासन किसानों की उपज का भुगतान नहीं कर रहा है। किसान आत्महत्या करने की कगार पर आ खड़ा है।

 

*घेराव की तैयारी लेकर किसान संघ का आज से गांव गांव संपर्क अभियान*

 

48 घंटे में धान खरीदी की व्यवस्थायें सुधारने में जिला प्रशासन व सरकार नाकाम रहती है तो भारतीय किसान संघ ने अपनी घोषणा के अनुसार तहसीलों के घेराव करने के लिये आज से तैयारी शुरू कर दी है। किसान संघ के प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटैल ने बताया कि आज से जबलपुर जिले की सभी तहसीलों में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता गांव गांव संपर्क अभियान की शुरूआत करेगें। जिसमें सभी किसानों को धान खरीदी में जारी भृष्टाचार के खिलाफ जनजागरण  किया जायेगा।


By - sagarttvnews

28-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.