इस जिले में CM मोहन यादव के आदेश की उड़ा रहे थे धज्जियां, अब होगी कार्रवाई


 

सरकार के तेज ध्वनि यंत्रों पर रोक लगाने के निर्देशों का उल्लघंन करने से लोग नहीं चूक रहे हैं। मैरिज गार्डन संचालक और डीजे संचालक मिलकर मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही मामला बुरहानपुर में सामने आया है। यहां कानूफोड़ू आवाज में मुख्य सड़क पर डीजे बजाया जा रहा था।

 

शिकायत मिलते ही तहसीलदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और डीजे को जब्त कर थाने में रखवा दिया है। तहसीलदार का कहना है जो भी नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

डीजे संचालक और मैरिज संचालक के ​खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। गौरतलब है कि सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तेज लाउडस्पीकर और डीजे का उपयोग प्रतिबंधित किया था। तय मानकों से ज्यादा शोर होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी लेकिन मैरिज हॉल संचालकों एवं डीजे मालिकों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। 


By - sagarttvnews

03-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.