विधायक ने मंच से दिखाए सख्त तेवर,तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार


 

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की हटा विधानसभा के नगर परिषद हिंडोरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुची। इस दौरान हटा विधायक उमा देवी खटीक एक बार फिर एक्शन मोड़ में दिखाई दी। दरअसल हिंडोरिया तहसील कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायतों से नाराज विधायक उमा देवी ने नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी को जमकर खरी खोटी सुनाई। 

 

उन्होंने कहा कि यहां मंच पर बैठे तहसीलदार के खिलाफ मुझे कई शिकायतें मिली है। बीजेपी विधायक ने कहा कि आप सुन लीजिए तहसीलदार महोदय, जनता को इस तरह से परेशान ना करें और हमें सुनने को ना मिल जाए इस पर नायब तहसीलदार ने खड़े होकर सवाल किया कि क्या शिकायत है। तो विधायक उमा देवी ने बैठकर बात करने की बात कही। 

 

विधायक उमा देवी खटीक का कड़ा रुख देखकर प्रशासन के अधिकारी सख्ते में आ गए। विधायक ने सभी विभागों के शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों से भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था एवं सुविधा जनता को उपलब्ध कराने की बात कही वहीं उन्होंने हिंडोरिया की लंबित पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के अलावा हिंडोरिया को ब्लाक तहसील का हक वापस दिलाने एक्सीलेंस स्कूल खोलने  खेल मैदान निर्माण करने सहित नगर विकास में भरपूर सहयोग का भरोसा दिया। एवं जन शिकायत पर सख्त कार्रवाई का लोगों को विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के समापन पर हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गईं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

 

 

 

By - sagarttvnews

05-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.