जीतू पटवारी ने PM पर साधा निशाना कहा मोदी की गारेंटी का मतलब जो बोलो करो मत


 

कांग्रेस के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने सतना में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी के गारेंटी वाले स्लोगन पर प्रहार किया है कहा मोदी जी ने घोषणा पत्र में तो बहुत कुछ कहा लेकिन किया नही कहा मोदी की गारेंटी मतलब जो बोलो वो करो मत। दरसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को यहां बीटीआई ग्राउंड में सेवा संकल्प महा रैली में शामिल हुए थे जिन्होंने सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्हें दोपहर 12 बजे सतना पहुंचना था लेकिन 6 घंटे लेट शाम 6 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान कोहरा और रिमझिम बारिश के बीच लोग ठंड में ठिठुरते रहे।

 

जीतू पटवारी ने कहा कि हमें विपक्ष की भूमिका सरकार को जगाने के लिए मिली है उनको मजबूत करने के लिए मिली है  बात पूरी नहीं करेंगे तो कांग्रेस अपना रोल अदा करेगी उन्होंने विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मुझे पूर्व सांसद स्वर्गीय सुखलाल कुशवाहा के श्रद्धांजलि सभा में आमंत्रित किया और अपने लोगों से मिलवाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री में घोषणा पत्र को गीता रामायण जैसा बताया था वह घोषणा पत्र को तत्काल पूरा करें।

 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार से मांग की है कि वह घोषणा पत्र के मुताबिक 3 हजार रुपए बहनों को 31 सौ रुपए धान खरीदी का मूल्य और 450 रुपए का गैस सिलेंडर तत्काल लोगों को मुहैया कराए। उन्होंने यह भी कहा कि 2 लाख रोजगार हर घर रोजगार का वादा किया गया था लेकिन उसे अबतक पूरा नही किया गया


By - sagarttvnews

06-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.