विधायक ने कलेक्टर और CEO को फोन कर जताई नाराजगी क्या अब इन दोनों की बारी ?


 

विकसित भारत संकल्प यात्रा में अव्यवस्था देखकर बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा नाराज हुए। उन्होंने मंच से ही कलेक्टर और जनपद सीईओ को फोन कर नाराजगी जताई। दरअसल जिले के धानोड़ा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा अचानक पहुंचे।

 

वहां पीएचई, खाद्य विभाग से कोई भी मौजूद नहीं था। जो कर्मचारी थे उनके पास पर्याप्त जानकारी नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम तो थी लेकिन उनके पास प्राथमिक उपकरण तक नहीं थे जिसे देखकर विधायक उमाकांत शर्मा नाराज हो गए। उन्होंने जनपद सीईओ वंदना शर्मा और कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को तत्काल मोबाइल पर नाराजगी व्यक्त की।

 

मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ठीक से इस यात्रा की व्यवस्था करे और पहले से प्रचार प्रसार कर लोगों की समस्याएं चिन्हित कर ले तो मोदी की गारंटी अच्छी तरह से पूरी हो जायेगी। वे लंबे समय तक शिविर में मौजूद रहे और लोगों की समस्यायों को सुनी और उनको संबंधित विभाग तक पहुंचाया।


By - sagarttvnews

09-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.