सफाई ठेकेदार का किसने रोका 80 लाख का पेमेंट? निगम का अफसर है जिम्मेदार या कुछ और है कहानी


 

जबलपुर के बधैया मोहल्ला निवासी 54 वर्षीय सफाई ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर के द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने सुबह अपनी लाइसेंसी बंदूक चलाकर घातक कदम उठा लिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की। एफएसएल टीम ने भी बारीकी से सुराग खंगाले। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है हालांकि इस संबंध में पुलिस ने जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

 

ठेकेदार के इस आत्मघाती कदम से परिवार पर परेशानियों की बिजलियां टूट पड़ी हैं। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि फरवरी माह में ठेकेदार की बेटी की शादी होनी थी। अब पिता के निधन से घर में शहनाईयों की जगह रोने बिलखने की आवाजें निकल रही हैं। ठेकेदार के बेटे ने घटना को लेकर नगर निगम के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिता सफाई ठेकेदार थे। जबलपुर नगर निगम में उनका काम का ठेका था।

 

कुछ अधिकारियों ने करीब 80 लाख रुपए की पेमेंट रोक रखी थी। करीब 8 माह से अफसर परेशान कर रहे थे। अगले माह बहन की शादी थी। इसको लेकर पापा टेंशन में थे। इसी प्रताड़ना से यह घटना सामने आई। ठेकेदार के पार्टनर ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। घटना के पीछे यही कारण है या मसला कुछ और है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ठेकेदार के साथ क्या हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच के बाद खुलासे की बात कह रहे हैं।

 
 
 

By - sagarttvnews

12-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.